
Deoghar News : विश्व यक्ष्मा दिवस (World Tuberculosis Day) के अवसर पर जिला यक्ष्मा केन्द्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी उन्मूलन को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने टीबी रोग के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और नियमित दवा लेने से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

इस अवसर पर मरीजों को पोषण सहायता एवं मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।साथ ही साथ बहुत सारे टी बी मरीजों को स्थानीय डॉक्टर्स द्वारा गोद लेकर उनका संपूर्ण इलाज की जिम्मेदारी भी ली गई।
टी बी उन्मूलन कार्यक्रम में जिम्मेदारी जन भागीदारी निभाने के लिए सहिया लोग को प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया गया।टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
लोगों से अपील की जा रही है कि खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और इलाज में लापरवाही न करें।स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि विगत वर्षों में टीबी मुक्त भारत का सपना साकार किया जा सके, जिसके लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।
वही कार्यक्रम को लेकर जिला के सिविल सर्जन बच्चा सिंह ने कहा कि टीवी मुक्त भारत अभियान के सो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।इसमें सदर अस्पताल के दो डीआईसी,आईएमए के अध्यक्ष सहित विभागीय कर्मी और चिकित्सक उपस्थित हुए हैं।
जिला के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,पीइसी,आयुष्मान आरोग्य मन्दिर आदि जगहों पर इसकी जांच की ब्यवस्था रहेगी साथ यह सुनिश्चित करना है कि जिन्हें लंबी खांसी,या मुंह की बदबू आदि है तो उनकी जांच करना है और टीबी पाए जाने पर उनकी दवा की शुरुआत करना है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि जो भी बचे हुए टीबी के मरीज हैं उन्हें चिन्हित कर उनका समुचित ईलाज किया जाए।


