
Deoghar: देवघर जिला के सारवां-मधुपुर मार्ग के बधनी नवाडीह कलवट के समीप अनियंत्रित बाइक से युवक गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान मणिगढ़ी गांव निवासी 32 वर्षीय अशोक यादव के रूप में की गई है।

बता दें कि जख्मी युवक मधुपुर की ओर से अपना घर मणिगढ़ी आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार के असंतुलित होने से बधनी के समीप कलवट से टकराकर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिससे वह युवक खून से लथपथ हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को सारवां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है।



