
Deoghar News : देवघर जिले के सारवां थाना इलाके के कलहोड़ मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पिंकू कुमार मांझी है जो सारवां थाना इलाके के रामपुर गावं का रहने वाला है।

उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि वह ईट भट्ठा में काम करता है। काम करने के बाद एक ही बाइक से तीन साथी के साथ वापस घर आ रहा था।

उसी दौरान कलहोड़ मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। इस घटना में पिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। और उसके दो साथी मामूली रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और उसे पहले इलाज के लिए सारवां सीएचसी ले गए। जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


