Deoghar: रविवार की देर शाम को शिव गंगा तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। बाबा मंदिर थाना की पुलिस के द्वारा शव को पानी से निकलकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।

घटना के संबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि तकरीबन शाम 7:00 बजे एक युवक शिवगंगा तालाब के पश्चिमी छोर से पानी में तैरते हुए पूर्वी छोर की ओर जा रहा था।

वहां पर खड़े कुछ लोगों के द्वारा युवक को पानी से बाहर आने के लिए भी कहा जा रहा था। मगर युवक ने किसी की नहीं सुनी और वह तैरता ही चला जा रहा था। तभी अचानक युवक ने चिल्ला कर जान बचाने की बात कही जब तक लोग कुछ समझ पाते हैं, तब तक युवक पानी में डूब चुका था।
वहां पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना बाबा मंदिर थाना पुलिस को दी और लोगों के द्वारा शव को पानी से बाहर निकल गया युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
मृतक के पॉकेट की तलाशी ली गई। जिसमें सिर्फ एक डब्बा माचिस मिला। मृतक ने ब्लू कलर का जींस और नेवी ब्लू कलर का हाफ टी-शर्ट पहना हुआ था। पुलिस युवक की पहचान को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।



