
Ranchi: झारखंड के पांच जिलों में सर्वाधिक गरीबी है। इनमें चतरा, दुमका, साहिबगंज, पश्चिम सिंहभूम और पाकुड़ शामिल हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में गरीबी की स्थिति का आकलन करने के बाद नीति आयोग ने रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें इसका उल्लेख किया गया है।

आयोग ने बताया है कि राज्य में सबसे कम गरीबी पूर्वी सिंहभूम में है। इस मामले में रांची दूसरे नंबर पर है। वहीं, आयोग ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा गरीबी झारखंड और बिहार में होने का उल्लेख किया है। इस मामले में झारखंड की स्थिति बिहार से तुलनात्मक रूप में थोड़ी बेहतर है।

नीति आयोग ने राज्य में गरीबी की स्थिति का आकलन करने के लिए बहुआयामी गरीबी सूचकांक (मल्टी डायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स-एमपीआइ) को आधार बनाया है। इसके तहत किसी परिवार की आर्थिक स्थिति के साथ ही उसके स्वास्थ्य, शिक्षा और रहन-सहन के स्तर को आधार बनाया जाता है।
आयोग ने इस आधार पर झारखंड का आकलन करने के बाद यह नतीजा निकाला है कि यहां गरीबी की तीव्रता 43.95 प्रतिशत है। आयोग की रिपोर्ट में चतरा, साहिबगंज, पश्चिम सिंहभूम, दुमका और पाकुड़ में सबसे ज्यादा गरीबी होने का उल्लेख किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकुड़ में सबसे ज्यादा 66.2 प्रतिशत गरीबी है।
पश्चिम सिंहभूम में 61.7,साहिबगंज में 60, दुमका में 58.7 और चतरा में 58.4 प्रतिशत गरीबी होने का उल्लेख है। सबसे कम गरीबी पूर्वी सिंहभूम में है। इस जिले में 25.8 प्रतिशत गरीबी है। राजधानी रांची इस मामले में दूसरे नंबर पर है। इस जिले में 29.3 प्रतिशत गरीबी है।
जिलों में गरीबी का प्रतिशत
पूर्वी सिंहभूम में 25.8 प्रतिशत, रांची में 29.3 प्रतिशत ,रामगढ़ में 32.1 प्रतिशत, धनबाद में 32.8 प्रतिशत, बोकारो में 33.5 प्रतिशत, कोडरमा में 38.0 प्रतिशत, हजारीबाग में 39.3 प्रतिशत, सरायकेला में 44.1 प्रतिशत और गुमला में 48.5 प्रतिशत गरीबी है। इसी प्रकार पलामू में 48.7 प्रतिशत, देवघर में 49.1 प्रतिशत, लोहरदगा में 51.9 प्रतिशत, खूंटी में 55.0 प्रतिशत, गिरिडीह में 55.0 प्रतिशत, सिमडेगा में 55.3 प्रतिशत, लातेहार में 56.1 प्रतिशत, जामताड़ा में 56.6 प्रतिशत, गढ़वा में 57.8 प्रतिशत और गोड्डा में 58.1 प्रतिशत गरीबी है।
इसके अलावा चतरा में 58.4 प्रतिशत, दुमका में 58.7 प्रतिशत, साहिबगंज में 60.0 प्रतिशत, पश्चिम सिंहभूम में 61.7 प्रतिशत और पाकुड़ में 66.2 प्रतिशत गरीबी है।
इन्हें भी पढ़े:
- Liver transplant patient को एयरपोर्ट पहुंचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर
- Deoghar : मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 42.5 किलो मिलावटी पेड़ा नष्ट, तीन नमूने फेल
- Jharkhand : सरकार ने आंदोलित छात्रों को भेजा वार्ता का न्योता, छात्र बोले- बंद कमरे में नहीं, खुले में होगी बातचीत
- Deoghar : तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, रिम्स रांची रेफर
- Deoghar : 18 वर्षीय युवती के अपहरण का आरोप, मामला दर्ज



