
Deoghar: देवघर बाबा मंदिर में पूजा करने आयी एक 58 वर्षीय महिला श्रद्धालु की दम घूटने से मौत हो गयी। मृतका का नाम वीणा देवी है जो बिहार के दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के नारीकुंवर गांव की रहने वाली है।

परिजनों ने बताया कि वह अपने नाती-नतनी के मुंडन संस्कार के लिये देवघर आयी थी। शनिवार को मंदिर में पूजा करने के लिये लाइन में खड़ी थी। फुट ओवर ब्रिज के पास लाइन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण उसका दम घूटने लगा और वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी।

किसी तरह उसे वहां से निकाल कर इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


