मधुपुर/देवघर।
नम आंखों से दी गयी मधुपुर नप की पहली महिला चेयरमैन लतिका मुर्मू को अंतिम विदाई।
नगर परिषद अध्यक्षा 74 वर्षीय लतिका मुर्मू का बुधवार को धनबाद में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। सांस लेने में परेशानी आने पर गत शनिवार को नगर परिषद अध्यक्षा लतिका मुर्मू को धनबाद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बुधवार की सुबह इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। नगर परिषद अध्यक्षा लतिका मुर्मू के अकास्मिक निधन की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी।
मीना बाजार स्थित आवास पर सैकड़ो लोग जमा हो गए। शोकाकुल परिवार को ढ़ाढ़स देने विभिन्न राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठन के लोग जमा हो गए। झारखंड मुक्ति मोर्चा की दिवंगत नेत्री लतिका मुर्मू के असामयिक निधन पर नेताओं व उनके समर्थकों ने शोक जताया। सैकड़ो नम आंखों के साथ मीना बाजार स्थित ईसाई कब्रिस्तान में उन्हें दफ़न किया गया।