
Ranchi: झारखंड निकाय चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। कई नगर निगम और नगर परिषद के साथ नगर पंचायतों के वार्ड में प्रत्याशियों की जीत का ऐलान भी हो चुका है।

गोड्डा, पाकुड़, लातेहार नगर परिषद के रिजल्ट आ गए हैं।

गोड्डा से गोड्डा नगर परिषद से अध्यक्ष प्रत्याशी सुशील रमानी 433 वोट से जीत दर्ज की है।
पाकुड़ में नगर परिषद से शबरी पाल ने भी जीत दर्ज कर ली है।
लातेहार नगर परिषद में महेश सिंह ने जीत दर्ज की है।
इसके अलावा खूंटी में भी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
खूंटी से रानी टुटी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।
बासुकीनाथ नगर पंचायत में वीणा देवी ने जीत दर्ज की है।
हुसैनाबाद से उषा देवी ने जीत दर्ज की है।
बुंडू नगर पंचायत में जितेंद्र उरांव ने जीत दर्ज की है।



