
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके बिलासी स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने घर के पिछले ग्रिल का ताला तोड़कर कमरे में रखे लाखों की जेवरात और नकदी की चोरी कर ली।

इस संबध में मकान में किराये पर रह रही गोड्डा जिला निवासी चंचला देवी ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को वोट देना था। इसी वजह से पति और बच्चे के साथ 22 फरवरी को पैतृक घर गोड्डा गई थी। 24 फरवरी को जब वह वापस लौटी तो मेन गेट का ताला जब खोलने लगी तो देखा की ताला टेढ़ा हो गया है। चाभी डालने के बाद भी नहीं खुला। उपरांत घर के पिछले ग्रिल वाले गेट के पास पहुंची तो देखा कि उसका ताला टूटा हुआ है।

जब घर के अंदर कमरे में गयी तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमीरा और ट्रंक का लॉक टूटा हुआ था। अलमीरा में रखा सोना का गला का सेट, रिंग, मांगटीका, नथ, नॉज पीन, कान का बाली तथा चांदी का पायल, 12 चांदी का सिक्का (मूल्य करीब छह लाख से उपर) सहित कुछ कपड़े एवं 10 हजार नकद गायब मिला।
इधर नगर पुलिस शिकायत लेकर मामले की जांच में जुट गयी है।


