
Ranchi: झारखंड विद्युत कार्य विभाग कर्मचारी संघ ने विभाग में ऊर्जा सचिव का पदस्थापन नहीं होने के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने का मुद्दा उठाया है।

संघ की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है। संघ के अनुसार, अनुपूरक बजट में आवंटन होने के बावजूद ऊर्जा सचिव का पद खाली रहने से क्षेत्रीय कार्यालयों को राशि निर्गत नहीं हो पा रही है। इसके चलते विगत चार माह से विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन भुगतान पूरी तरह ठप है। इससे लगभग 150 कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि अविलंब ऊर्जा सचिव का पदस्थापन किया जाए, ताकि वेतन भुगतान हो सके।


