
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के भौरा जमुआ गांव हुए मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये। घायलों में चमरू तांती उसकी पत्नी दुलारी देवी और बेटा दीपू तांती के नाम शामिल हैं।

चमरू और दुलारी देवी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है जबकि दीपू तांती को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है। मामले को लेकर दीपू तांती ने कुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराया है। जिसमें गावं के ही तीन चार लोगों पर मारपीट करने एवं जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

कहा है कि आरोपी लोग 50 हजार की रंगदारी की मांग कर रहे थे। जब उसने रूपये देने से मना कर दिया तो सभी लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। जब उसके मां और पिता बचाने दौड़े तो दोनों को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
कुंडा पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।


