
Deoghar: देवघर में इन दिनों छिनतई की घटना बढ़ गयी है। बेखौफ बदमाश अब दिनदहाड़े लूटपाट और छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही एक घटना नगर थाना से लगभग 400 मीटर की दुरी पर स्थित टावर चौक के पास हुई है।

घटना 29 मार्च दिन के 12बजे के आसपास की बताई जा रही है। जहां एक लाख के सोने का जेवरात एवं मोबाइल की छीनतई एक महिला से कर ली गई। घटना को लेकर कचहरी रोड देवघर निवासी उषा देवी के पति महेश बरनवाल ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

मामले में कहा है कि 29 मार्च को दिन के 12:00 बजे पत्नी उषा देवी टावर चौक स्थित बाजार जा रही थी। उसी दौरान टावर चौक के करीब दो अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर पत्नी से सोने का चेन, अंगूठी, कान की बाली और मोबाइल की छीनतई कर ली।
छीनतई किये गए जेवरात की कीमत एक लाख रूपये बताया है। मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच में जुट गई है।


