
Deoghar : अगर भाजपा समर्थित मेयर नहीं चुना गया तो अर्बन डेवलपमेंट के लिए एक हजार करोड़ रूपये का फंड नहीं मिलेगा। क्योंकि ये फंड यहां के विकास के लिए है भ्रष्ट्राचारियों के लिए नहीं। ये बयान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर मेयर पद की उम्मीदवार रीता चौरसिया के समर्थन में प्रेस वार्ता के दौरान दी।

सांसद दुबे ने कहा कि उन्होंने जनता से वादा किया है कि यहां के विकास के लिए केंद्र से एक हजार करोड़ रूपये लाने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन ये तभी होगा जब यहां भाजपा का मेयर होगा।

अगर भाजपा समर्थित मेयर नहीं होगा तो प्रत्येक साल आने वाली ये राशि नहीं मिलेगी। क्योंकि एक हजार करोड़ रूपये चोरी करने के लिए नरेंद्र मोदी नहीं देंगे।
सांसद निशिकांत दुबे ने रीता चौरसिया के बारे में कहा कि वार्ड पार्षद के तौर पर उन्होंने बेहतरीन कार्य किया है। एक रीता चौरसिया ही हैं जिनके ऊपर किसी भी तरह का आरोप नहीं हैं। जो बतौर वार्ड कमिश्नर कार्य करते हुए काजल की कोठरी से बेदाग निकलीं हैं।


