
Deoghar News : देवघर जिले में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर थाना इलाके के देवघर कॉलजे में अनियंत्रित स्कूटी से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम रमेश भगत है जो बिहार के मुज्जफ्फरपुर जिला के मनियारी थाना क्षेत्र के बाघी गावं का रहने वाला है।

उसके साथ सदर अस्पताल पहुंचे अन्य मजदूरों ने बताया कि श्रावणी मेला में देवघर कॉलेज में टेंट लगाया गया था। उसकी को खोलने का कार्य चल रहा है। रविवार की देर रात को काम करने के बाद रमेश स्कूटी से अपने कमरे पर जा रहा था।
उसी क्रम में कॉलेज के अंदर ही अचानक स्कूटी के सामने आ गयी। जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूसरी घटना सारठ थाना इलाके के सबयजोर गावं की है। जहां मॉर्निंग वॉक के क्रम में एक अज्ञात वाहन ने 80 वर्षीय एक बुर्जूग को धक्का मार कर फरार हो गया। इस घटना में सबयजोर निवासी गोविन्द प्रसाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।
आनन- फानन में उसे परिजनों द्वारा इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के उपरांत डॉक्टर ने इलाज के लिये भर्ती कर दिया।


