
Deoghar: देवघर जिले के यातायात थाना पुलिस पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर चलाया गया।

जांच अभियान में यात्रा थाना प्रभारी संजय कुमार सहित जवान शामिल थे। इस दौरान तीन नाबालिक को बाइक चलाते पकड़ा गया। तीनों के बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है।

तीनों बाइक का फाइन के लिए एमवी एक्ट 1988 धारा 199 (ए) (2) के तहत परिवहन विभाग को प्रत्येक बाइक पर 25000 फाइन के लिए लिखा गया है। जिस बाइक को पुलिस ने वाहन जांच अभियान में नाबालिक को चलाते हुए पकड़ा है उनमें जेएच 15 एल 7643, जेएच 15 एएन 0687 और बीआर51 ई 8816 शामिल हैं।



