
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के देवघर-दुमका मुख्यमार्ग पर महेशमारा ओवर ब्रिज के पास सोमवार की देर शाम को बाइक सवार बदमाशों ने आमगाछी गांव निवासी अरुण कुमार यादव पर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में रिखिया पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

सूत्रों कि माने तो अरूण पर यह हमला जमीन मामले को लेकर की गयी है। हांलाकि पुलिस इस मामले में कुछ बताने से परहेज कर रही है। बताते चलें कि अरूण यादव को गंभीर अवस्था में इलाज के लिये रात को पहले देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिये धनबाद रेफर कर दिया गया। उसके पीठ पर गोली चलायी गयी थी। गोली उसके शरीर के अंदर ही फंसी है।

बताया जाता है कि अरूण देर शाम को देवघर से वापस अपने घर आमगाछी जा रहा था। उसी दौरान महेशमारा ओवर ब्रीज के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसपर गोली चला दी और फरार हो गये। भागने के क्रम में स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। रिखिया पुलिस उक्त संदिग्ध से लगातार पुछताछ करने में जुटी है।


