
Deoghar: देवघर जिले कुंडा थाना की पुलिस ने अवैध बालू लोड कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। जब्त ट्रैक्टरों के इंजन नंबर व निबंधन नंबर की जांच के लिए कुंडा थाना की पुलिस ने यातायात थाना प्रभारी को पत्राचार किया है।

जिसमें जिक्र है कि एक फरवरी को सुबह तकरीबन 10 बजे एएसआइ सत्येंद्र कुमार अपनी टीम के साथ गश्ती पर थे। उजाला चौक के समीप पहुंचे। यहां चौक पार कर रहे बालू लोड दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। लोड बालू के संबंध दस्तावेज की मांग की गई।

दोनों ट्रैक्टरों के मालिक ने बालू उठाव से संबंधित पंचायत राज का चलान दिखाया। यातायात थाना क्षेत्र से इंजन व निबंधन नंबर की जांच करने का अनुरोध किया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


