
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सालोनाटांड़ के पास एक अज्ञात बाइक चालक ने पीछे से आगे चल रहे बाइक में धक्का मार दिया और फरार हो गया। इस घटना में आगे बाइक पर बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर स्थल पहुंचा गया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है। घायल महिला का नाम जसीडीह थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह निवासी सुनीता देवी है।

घायल महिला के पुत्र पवन कुमार ने बताया कि घर में पूजा का कार्यक्रम है इसी को लेकर संबंधियों को न्योता देने निकले थे। वहां से वापस लौट के क्रम में सलोनातांड के पास अज्ञात बाइक चालक ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।


