
नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में शुक्रवार सुबह तक कुल 36 हजार, 571 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 540 लोगों की मौत हो गई। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 36 हजार 555 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 1.93 प्रतिशत रही है। शुक्रवार सुबह देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 23 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अब तक चार लाख, 33 हजार, 589 लोगों की मौत हो चुकी है।

सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 63 हजार, 605 है। कोरोना से अबतक तीन करोड़, 15 लाख, 61 हजार, 635 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
शुक्रवार को रिकवरी रेट में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 97.54 प्रतिशत हो गया है। पिछले 24 घंटों में 18 लाख से अधिक टेस्ट किए गए।
ICMR के मुताबिक देश में अब तक कुल 50 करोड़, 26 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अब तक 57.22 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jharkhand liquor scam में ACB ने पूर्व उत्पाद आयुक्त समेत तीन अधिकारियों को भेजा समन, 4 अगस्त को होगी पूछताछ
- Dhanbad में अवैध कोयला कारोबार पर ED की कार्रवाई, एलबी सिंह का 160 करोड़ का म्यूचुअल फंड फ्रीज, 1.02 करोड़ नकद जब्त
- Deoghar : कुंडा के कुमरडीह में डोभा में डूबने से दो किशोरों की संदिग्ध मौत
- Jharkhand में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ ‘जंतर-मंतर’ की तर्ज पर आंदोलन, रांची में हजारों छात्रों ने निकाली संविधान यात्रा
- Jharkhand के Deoghar सहित सात जिलों में 02 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना


