
Deoghar: सड़क हादसे में एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी है। मृतक का नाम नरेश बास्की है जो बिहार के जमुई जिला के चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के छाता गांव का रहने वाला है। मृतक को एक बच्चा है। मृतक की पत्नी का रो- रो कर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि मृतक मद्रास में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार सुबह ही वह मद्रास से मजदूरी कर लौटा था। उसकी पत्नी बिंझा गांव स्थित मायके में थी जिससे वह दोपहर में मिलने के लिये बाइक से जा रहा था। उसी क्रम में बिंझा गावं के पास एक तीखे मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों द्वारा उसे पहले इलाज के लिये चकाई स्थित रेफरल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। देवघर सदर अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।


