
Deoghar: बाबा बैद्यनाथ मंदिर-बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार (Shrine Board) के कार्यकारी परिषद के सदस्य विनोद दत्त द्वारी ने इस्तीफ़ा (Resign) दे दिया है। ख़ास बात ये है कि विनोद दत्त द्वारी पंडा समाज के एकमात्र प्रतिनिधि हैं जो श्राइन बोर्ड में कार्यकारी परिषद के सदस्य के तौर पर चुने गए।
बैद्यनाथ मंदिर की स्थिति अराजक: विनोद दत्त द्वारी

विनोद दत्त द्वारी ने परिषद के कार्यकलाप को निष्क्रिय बताते हुए कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष सह संथाल परगना के आयुक्त को इस्तीफा भेज दिया है। विनोद दत्त द्वारी ने बैद्यनाथ मंदिर की स्थिति को अराजक बताते हुए इसे धर्म विरुद्ध बताया है।
देवघर डीसी पर लापरवाही का आरोप

उन्होंने मंदिर प्रशासन पर व्यवस्था के नाम पर परंपरा को तोड़े जाने का आरोप लगाया है और मंदिर के कोष का लूट व घोटाला समेत वित्तीय अनियमितता जैसे गंभीर आरोप लगाये हैं। विनोद दत्त द्वारी ने देवघर जिले के उपायुक्त पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगया है।
विनोद दत्त द्वारी ने कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष सह संथाल परगना आयुक्त से इस्तीफा स्वीकार करने की निवेदन की है।


