
Deoghar News : देवघर नगर थाना पुलिस ने चार माह पूर्व एक गोदाम में हुए चोरी के मामले में पांच आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त किया है।

जेल गये आरोपियों में धनबाद जिला के एलआईसी कॉलोनी निवासी मनीष कुमार शर्मा, बिहार के नालंदा जिला के लेहरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी निवासी सोनू कुमार, मथुरिया निवासी पिन्टू कुमार, बोकारो जिला के पिंडराजोर थाना क्षेत्र के सिलफोर निवासी शम्भू गोप तथा गया जी जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलबीघा निवासी संतोेष कुमार के नाम शामिल हैं।

बताते चलें कि उक्त चोरी को लेकर नगर थाना में 26 अक्टूबर 2025 को कांड संख्या 489/25 में शहीद आश्रम रोड में स्थित गोदाम के मेनेजर के पद पर कार्यरत गिरिडीह जिला के गांडेय थाना क्षेत्र के बन्धाबाद निवासी रंजीत कुमार यादव ने मामला दर्ज कराया था।
मामले में कहा था कि 24 अक्टूबर की रात 11.30 बजे वह गोदाम में ताला लगाकर स्टाफ के साथ अपने कमरे में सोने चला गया था। 25 अक्टॅूबर को जब सुबह गोदाम पहुंचा तो देखा की ताला टूटा हुआ है और अंदर रखा सारा सामान गायब है।
उपरांत बगल में लगे एक दुकान में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो देखा की चार पांच लोग एक 709 ट्रक लगाकर गोदाम में रखे सामान को लोड कर फरार हो रहे हैं। मामले में पूर्व के एक कर्मी मनीष कुमार शर्मा सहित अज्ञात को आरोपी बनाया था।


