
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनदाहा मोहल्ला बायपास रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप गुरुवार सुबह एक स्कार्पियो व टोटो के बीच जबरदस्त भिंड़त हो गई। घटना में टोटो चालक सहित गाड़ी में सवार एक महिला व एक स्कूली बच्ची भी जख्मी हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना में टोटो चालक ठाकुर राम का हाथ टूट गया जबकि महिला व बच्ची आंशिक रूप से चोटिल हुए।

आंशिक रूप से घायलों का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि टोटो चालक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि स्कार्पियो सत्संग से पुरनदाहा की ओर आ रही थी। उसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही टोटो से आमने-सामने भिंड़त हो गई।
घटना की जानकारी मिलते हुए पुलिस पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि स्कार्पियो देवघर बस आनर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेशानंद झा है।


