
Deoghar: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश सिंह और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ में शुक्रवार को देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) पर रात्रि विमान सेवा (Night Flight Service) शुरू करने को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि एयरपोर्ट के आसपास जिन लोगों का घर टूट रहा है उन्हें मुआवजा दिया जाये। साथ ही अदालत ने डीजीसीए को यह निर्देश दिया है कि वह घरों को तोड़ने का आदेश पारित करे।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और पार्थ जलाना ने बहस की। निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने पक्ष रखा।
उल्लेखनीय है कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने हाई कोर्ट में अवमानना वाद दाखिल की है, जिसमें उन्होंने देवघर एयरपोर्ट पर रात्रि विमान सेवा को जल्द शुरू करने की मांग की है।


