
Deoghar News : इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर लकड़ियों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाने पर युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा है। कुंडा थाना की पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हालांकि पुलिस फिलहाल इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। युवक दुमका जिला का रहने वाला है लेकिन वर्तमान में देवघर में ही घर बनाकर रहता है। वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता भी है।

बताया जाता है कि युवक ठगी के लिए इंटरनेट मीडिया के सोशल प्लेटफार्म फेसबुक का इस्तेमाल करता है। खुद को किसी बैंक का बड़ा अधिकारी बताता है। अपने रिश्तेदारों को बड़े-बड़े पदों पर होने की जानकारी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से साझा करता है।
लड़की जीस कास्ट की होती है वह भी वही कास्ट का बनकर झांसे में ले लेता था। फिर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर लड़कियों से पहले दोस्ती करता। बाद में शादी करने की बात करता है। वह इतना शातिर था कि लड़की के घर वालों को यकीन दिलाने के लिए उसके घर तक पहुंच जाता था।
इसी तरह उसके झांसे में धनबाद की एक लड़की आ गई। बातचीत शादी तक पहुंच गई। झांसे में लेने के बाद उस लड़की के स्वजनों से 20 लाख रुपये की ठगी कर लिया। इसके बाद वह गायब हो जाता। लकड़ी वालों ने जब संपर्क करना चाहा तो कुछ भी पता नहीं चल रहा था।
खोजबीन के क्रम में नगर थाना क्षेत्र की रहने वाले एक लड़की के बारे में पता चला। वह भी उसका शिकार बनी थी। फिर धनबाद से लड़की के स्वजन देवघर पहुंचे। नगर थाना पहुंचकर मामले की मौखिक शिकायत की।
शिकायत पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। लकड़ी के परिवार वालों का कहना है ठगी गई राशि वापस दिया जाए। लिखित शिकायत नहीं की है।


