
Deoghar: देवघर के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर समेत संताल परगना के कई माध्यमिक व प्लस टू विद्यालय अलग-अलग केटेगरी में घोषित स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार-2025 की श्रेणी में शामिल किये गये हैं। इनमें देवघर के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर प्राथमिक को शहरी केटगरी में राज्य में 94.17 फीसदी अंकों के साथ फाइव स्टार प्रदान किया गया है।

इसके अलावा मध्य विद्यालय (ग्रामीण) केटेगरी में देवघर जिले के राजयकृत मध्य विद्यालय मेदनीडीह, गोड्डा जिला के राज्यकृत मध्य विद्यालय खरकोडीहा, अपग्रेड सरकारी मवि माली पलगनिया को फाइव स्टार रेटिंग और उच्च विद्यालय (ग्रामीण) केटेगरी में दुमका जिले के सरकारी प्लस टू हाइस्कूल सरैयाहाट को सौ फीसदी अंकों के साथ फाइव स्टार रेटिंग मिली है।

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर देवघर जिले में नामित हुआ हैं। राज्य स्तरीय टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए सभी स्कूलों को नामित किया, जिसकी सूचना शिक्षा सचिव झारखंड सरकार ने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग व विद्यालय को पत्र जारी करते हुए किया है।
जसीडीह के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के चयनित होने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक हिमांशु कुमार देव ने पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी है। उन्होंने कहा विद्यालय खासकर बाल सांसद, सहायक शिक्षक भोला राम रवानी व सभी गांव वालों का सहयोग शामिल है। उन्होंने शिक्षा विभाग व चयन समिति के प्रति भी आभार जताया है।


