
Deoghar News : देवघर नगर थाना इलाके में स्थित एएस कॉलेज में सोमवार को एनसीसी केडेट और आदिवासी छात्रावास के छात्रों के बीच भीड़त हो गयी। दोनों ओर से जमकर मारपीट किये जाने की बात सामने आयी है।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों के बीचे छीड़े जंग का शांत कराया। मौके पर पुलिस ने नंदन पहाड़ इलाके के रहने वाले एक छात्र को हिरासत में लिया है।

बताया जाता है कि एनसीसी केडेट कॉलेज के मैदान में प्रैक्टिस करने पहुंचे थे। लेकिन आदिवासी छात्रावास के छात्रों का कहना था कि सोहराय पर्व को लेकर उनलोंगों ने मैदान में अपना कार्यक्रम करने के लिये विभाग से आदेश लिया है।
इसके बावजूद भी एनसीसी केडेट के सदस्य नहीं माने और जबरन वहां प्रैक्टिस करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों ओर से पहले बकझक शुरू हो गया।
बात इतनी बढ़ गयी की दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगा। मामला बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन द्वारा इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही तीन वाहनों से पुलिस वहां पहुंची और मामले को शांत कराया गया।


