Deoghar News : अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गये। सभी को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले के सारवां थाना क्षेत्र के रौशन पहाड़ी इलाके में अनियंत्रित बाइक गिरकर साला बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम निरंजन दास और करण कुमार है। निरंजन सारवां थाना क्षेत्र के बंदरपहड़ी गांव का रहने वाला है। वह अपने साला करण के साथ बाइक से घूमने निकला था।

उसी दौरान रौशन पहाड़ी के पास बाइक अनिंयत्रित हो गयी इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल निरंजन की हालत गंभीर बताया जाता है।
अन्य स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी निवासी अमीना देवी, देवीपुर थाना क्षेत्र के सरका निवासी ढोलक पुजहर, सारवां थाना निवासी दीपू मृद्धा और बिहार के जमुई जिले चंन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के करमाटांड़ निवासी उमेश पुजहर गंभीर रूप घायल हो गये। सभी इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।



