
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड मोहल्ला में रहने एक बुजुर्ग का फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। मृतक का नाम 64 वर्षीय प्रभात कुमार सिंह है। जानकारी मिलते ही नगर थाना के एसआई ललित खालको सदलबल पहुंचे और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि मृतक एनजीओ चलाने का काम करता था। उसे एक बेटा और एक बेटी है जो दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। बताया जाता है कि मृतक पिछले कुछ दिनों से घर पर अकेले था। पत्नी भी इलाज कराने के लिए दिल्ली गई थी। घर के अंदर बाहर सीसीटीवी लगा हुआ है। बताया जाता है की बेटी ने मोबाइल पर सीसीटीवी देखा तो पता चला कि उसके पिता फांसी पर लटके हुए हैं।

इसकी सूचना फोन कर उसने आसपास रहने वाले लोगों को दिया। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां जुटे तो देखा कि घर का में गेट बंद है और अंदर का दरवाजा खुला हुआ है। खिड़की से जब अंदर झांक कर देखा तो मृतक को गमछा के सहारे पंखे से फांसी लटकता हुआ पाया।
उपरांत इसकी जानकारी नगर पुलिस को दिया। नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची उसके बाद आसपास के लोग खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे उसके बाद उसे फांसी के फंदे से उतारा।


