Deoghar News : देवघर नगर थाना इलाके में स्थित वाइल्ड फलावर वादी पार्क कर्मी से मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना 16 दिसंबर 2025 कि बताई जाती है।

लेकिन यह मामला नगर थाना में पार्क कर्मी राजकुमार ने एक जनवरी 2026 को दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि चार युवक सहित चार लड़की बुलेट और स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचे और क्रिकेट मशीन के पास पहुंच कर आपस में छेड़ छाड़ करने लगे।

उसी दौरान ऑपरेटर राहुल कुमार ने उनलोगों का विरोध किया तो उन लोंगो ने फोन कर अन्य चार पांच लड़के को बुला लिया और ऑपरेटर के साथ मारपीट करने लगे।
उपरांत पीसीआर को फोन किया। पीसीआर वाहन वहाँ पहुंचा तो वे लोग फरार हो गए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।
मामले में सोनू साह और अमित को आरोपी बनाया है जो अमित इंटरप्राइजेज का बेटा बताया है। नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।



