
साहिबगंज (झारखंड): महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने सोमवार की देर शाम अपने आवास में फांसी लगा ली। खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, इंस्पेक्टर शशिभूषण चौधरी समेत कई पुलिस पदाधिकारी उसके आवास पर पहुंचे। एसपी खुद मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

रूपा डीएसई ऑफिस के समीप सरकारी क्वार्टर में रहती थी। रूपा तिर्की 2018 बैच की अवर निरीक्षक थी। हाल ही में प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद उन्हें महिला थाना प्रभारी बनाया गया था। रूपा मूलतः रांची के रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड़ की रहनेवाली थी। संत जेवियर कॉलेज रांची से उन्होंने पढ़ाई पूरी किया था। पिता सेना में हैं। तीन बहनों में वह सबसे बड़ी थी। दो छोटी बहनें हैं।

आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने कुछ भी बताने से इनकार किया। जांच पूरी होने के मामले का खुलासा हो सकता है।


