
Deoghar News : देवघर सदर अस्पताल में घायल हुए एक मजदूर की इलाज के क्रम मेें मौत हो गयी। मृतक का नाम 19 वर्षीय विनोद मुर्मू है जो पश्चिम बंगाल के उत्तरदिनाज जिला के महिनागर मुदाफत का रहने वाला है।

उसके साथियों ने बताया कि वह बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के माधोपुर विशनपुर स्थित एक राइस मिल में काम करता था।

बुधवार को काम करने के क्रम में वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। इधर जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी प्रभारी पुअनि प्रेम कुमार टुडू सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये है।
समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था।


