
Deoghar : फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी सहित अन्य तरीके से लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाने वाले अंतर जिला छह साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार होने वालों में पालेाजोरी थाना क्षेत्र के घियामोड़ निवासी खालीद अंसारी, बाजू राय, कुमगढ़ा निवासी जाबीर अंसारी, मधुपुर थाना क्षेत्र के जंयतीग्राम निवासी रमेश कुमार, बदिया निवासी उत्तम दास तथा जामताड़ा जिला के अमर सिंह के नाम शामिल है। इन गिरफ्तार आरोपितों के पास से छह मोबाइल फोन व पांच सिम कार्ड बरामद किया गया है।

इन सभी की गिरफ्तारी पथरौल थाना क्षेत्र के लेढ़वा स्थित जंगल-झाड़ से किया गया है। गिरफ्तार आरोपित उत्तम दास का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज है।
एसपी सौरभ को जंगल-झाड़ी में छिपकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने की योजना बनाने के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया।
इसी आलोक में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक हरदियुस टोप्पो, पुलिस अवर निरीक्षक ललित खलखो व पथरौल थाना करौं एवं मधुपुर थाना की टीम ने छापेमारी की।
छापेमारी के क्रम में छह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों को थाना लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।
आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


