Dhanbad: कतरास थाना के चैतूडीह केजरीवाल डेको आउटसोर्सिंग में सोमवार को बमबाजी और गोलीबारी की वारदात हुई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

इसमें असामाजिक तत्वों द्वारा गोलीबारी और बमबाजी करते साफ देखा जा सकता है। पुलिस के सामने ही बमबाजी और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।

एक तरह कांग्रेस के समर्थक और दूसरी और भी कांग्रेस के जलेश्वर महतो गुट के समर्थक आमने-सामने थे। दोनों के बीच चल रहे आंदोलन के दौरान तीसरे पक्ष के तरफ से बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया।
घटना के बाद बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू कतरास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची हैं। साथ ही केजरीवाल आउटसोर्सिंग के आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
पुलिस ने मौके से दो जिन्दा बम बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
घटना के संबंध में धनबाद पुलिस प्रवक्ता अमर कुमार पांडेय ने बताया कि कतरास थाना क्षेत्र के चैतुडीह डेको ऑउटसोर्सिंग में दो गुट वर्चस्व कायम करने को लेकर संघर्ष कर रहे थे। उसी दौरान किसी तीसरे गुट ने बमबाजी की।
इस दौरान दो ब्लास्ट किया गया और दो जिन्दा बम बरामद किया गया है। साथ ही तीन लोगों को भी मोके से गिरफ्तार किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Deoghar: पप्पू यादव का BJP की रैली पर तीखा तंज, कहा-‘देश में संविधान को कौन नहीं मान रहा, जनता सब जानती है’
- Jharkhand के Giridih में UCO Bank में भीषण डाका, चार करोड़ का सोना और 10 लाख रुपये नकद लूटे
- देवघर में इस दिवाली बम भोग की डिमांड, बीकानेर की स्वादिष्ट मिठाईयां मचा रही धमाल
- धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी में जोरदार उछाल, 2 प्रतिशत तक चढ़े भाव, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी
- Jharkhand के Godda में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या; खेत में मिला धड़, सिर गायब



