
Ranchi: झारखंड में मानसून अभी सक्रिय है और कई जिलों में झमाझम बारिश भी हो रही है। मौसम काफी सुहाना हो रहा है। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति भी बन गई है।

आज भी झारखंड के सभी जिलों में 76 से 100% तक बारिश होने की संभावना जताई है, यानी कि आज भीषण बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, आज पूरे राज्य में 76% से 100% तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने झारखंड के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर और दुमका में भीषण बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में भी भीषण बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में भी बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। बिजली गिरने की भी संभावना है, ऐसे में पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें।



