
Deoghar News : देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर और गिधैया के बीच जोरिया में शनिवार को एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना देवीपुर थाना पुलिस को दिया।

जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कृष्णा सदलबल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं शव को पहचान के लिये सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।

शव को देखने से एैसा प्रतित होता हो की सक्ष्य को छुपाने के लिये उसकी हत्या कर शव को कंबल से ढ़ककर जलाने का प्रयास किया गया हो।
मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर चाकू से गोदने के निशान भी मिले हैं। आधा शरीर और चेहरे का कुछ भाग जला हुआ पाया गया है।
समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं कि जा सकी है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गयी है।



