
Blue Bells School Deoghar: सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में ब्लू बेल्स के विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा प्राची कुमारी 93 फीसदी अंक लाकर प्रथम स्थान पर रही, सृष्टि सीखा 92% पर दूसरे स्थान पर क्रमशः नैंसी आर्य ने 92 फ़ीसदी लाकर तीसरे स्थान प्राप्त की, चौथे स्थान पर प्रिंसी कुमारी ने 90 फ़ीसदी अंक प्राप्त किया, पंचम स्थान संध्या कुमारी को 88.4 फ़ीसदी अंक मिला, क्रमशः जयदीप बोरा 88.2 ,प्रियांशी दत्त 87.6 ,अंकित कुमार 87.2, कुमारी स्नेहा ब्योरा 86.8 ,कृष्णा बरनवाल 86 फ़ीसदी लाकर टॉप 10 में अपना स्थान सुनिश्चित करवाया।

ब्लू बेल्स (Blue Bells School) के सचिव प्रेम कुमार ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्राचार्या पूनम झा ने बच्चों को अच्छे अंक प्राप्त करने पर बधाई दी और जिन बच्चों ने अपना स्थान टॉप टेन में नहीं बनाया उन्हें निराश न होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आगे भविष्य में और अधिक मेहनत कर अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं। इस बार बच्चियों का प्रदर्शन काफी उम्दा रहा। विद्यालय के सचिव प्रेम कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।



