

दुमका।

दुमका जिला में एक डांसर की हत्या गोली मारकर कर दी गयी है। युवक गुरुवार से लापता था। शुक्रवार को उसकी लाश बरामद की गयी है।

नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले के रहने वाले 20 वर्षीय मिनाल चालक उर्फ मंगल का शव एसकेएमयू ओपी क्षेत्र के चंदो पानी पहाड़ से बरामद किया गया। मिनाल गुरुवार से ही घर से लापता था। युवक मिनाल डॉलर डांस ग्रुप के डांसर थे।

पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी विजय कुमार ने मीडिया को बताया कि मिनाल के सर पर गोली मारी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है कि मिनाल की हत्या किसने और क्यों की।



