
Deoghar: देवघर में एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर ठगी के आरोपितों के खिलाफ जिले की पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत जनवरी से अब तक जिले में 720 साइबर ठगी के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं उनके पास से पुलिस ने 1129 सिम कार्ड व 886 मोबाइल फोन बरामद किया है। वहीं 270 सिम कार्ड के खिलाफ पहले से प्रतिबिंब एप पर साइबर ठगी का शिकायत दर्ज है। पुलिस ने इस मामले में सात साइबर ठगी के आरोपितों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से आठ मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड बरामद किया गया है।

पांच सिम कार्ड के खिलाफ पहले से प्रतिबिंब एप पर ऑनलाइन ठगी से जुड़ी शिकायत दर्ज है। पकड़े गए आरोपितों में जिले खागा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी जमीर अंसारी,जान मोहम्मद सारवां थाना क्षेत्र के बरमतरा निवासी मो सरफराज अंसारी, मजहर अंसारी, सोहेल अंसारी सारठ थाना क्षेत्र के बगडबरा निवासी सद्दाम अंसारी और मोहनपुर थाना क्षेत्र के दुधानियां निवासी विनोद राय के नाम शामिल हैं।
जेल गये सभी आरोपित पीएम किसान योजना के लाभूकों को फर्जी लिंक भेजकर, तथा फर्जी पेटीएम और फोन पे केयर पदाधिकारी बनकर ठगी का काम करते थे। इस आरोपितों को सारवां थाना क्षेत्र के तुतरू पहाड़ी जंगल से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी दल में साइबर थाना के पुनि कृष्णा दत्त झा, पुअनि अमर कुमार राम सहित जवान शामिल थे।



