अपने अभिनय के साथ-साथ अपने स्टाइल और डांस को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बीच किनारे एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दिशा ने नियॉन पिंक बिकनी और हैट पहन रखी है। वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

तस्वीर में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर में दिशा काफी हॉट लग रही हैं। फैंस उनके इस ग्लैमरस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कमेंट हर किसी का ध्यान खींच रहा है। टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी की इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा -हॉट!’

बॉलीवुड के सबसे फेमस लव बर्ड में से एक दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अक्सर अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप की बात कबूली नहीं है, लेकिन अक्सर दोनों को कई मौको पर साथ देखा गया है।
दिशा और टाइगर ने साथ में फिल्म बागी 2 और बागी 3 में साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आये थे। वहीं जल्द ही दिशा फिल्म एक विलेन रिटर्न में नजर आने वाली हैं, वहीं टाइगर फिल्म हीरोपंती 2 में नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें:
- Dhanbad में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर घायल
- Jharkhand के Godda में पकड़ी गई अवैध मिनी फैक्ट्री, मुख्य आरोपी निकला RTI एक्टिविस्ट
- JPSC और JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID ने चार और आरोपियों को किया गिरफ्तार
- Deoghar: मारपीट में बुजुर्ग महिला की मौत, पति घायल
- Jharkhand के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में डिस्चार्ज याचिका खारिज



