
Deoghar News : साइबर ठगी के पैसा से सोना की खरीदारी करने के चक्कर में एक युवक पकड़ा गया है। इसको लेकर स्थानीय स्टेशन रोड स्थित राजेन्द्र ज्वेलर्स के मालिक विजय कुमार के बयान पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

दर्ज मामले में नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया रेफ्यूजी कालोनी मोहल्ला निवाासी संतोष छेत्री, जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र निवासी आनंदी कुमार व अन्य को आरोपित बनाया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि संतोष दुकान पर आया। उसने 20 ग्राम 24 कैरेट सोने का सिक्का खरीदने की बात कही।

उसने पैसा का भुगतान एटीएम के माध्यम से करने की बात कही। एक लाख रुपया का भुगतान कर भी दिया। वहीं बाकी का पैसा का भुगतान भी इसी माध्यम से करने की बात कही थी। उक्त भुगतान दुकानदार के एचडीएफसी बैंक के खाता में किया गया था। दुकानदार को उसपर शक हुआ।
उसने कहा कि बिल बनाने के लिए आधार व पैन कार्ड देना होगा। उससे पूछताछ करने पर वह सही से जबाव नहीं देने लगा। वह अपना बयान बार-बार बदल रहा था। उसे अपना पहचान पत्र दिखाने को कहा। उसने कहा कि उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं है।
एटीएम कार्ड के धारक के बारे में पूछने पर उसने कभी बताया कि वह दिल्ली का रहने वाला तो कभी जसीडीह का रहने वाला बताया। वह सुबह आने की बात कहकर जाने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे पकड़कर साइबर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
आरोप है कि युवक ने साइबर ठगी के पैसे को खपाने के लिए सोना खरीदने का काम करता है। वह इसके लिए भुगतान के लिए एटीएम का इस्तेमाल करता है।
साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पकड़े गए युवक के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।


