
Deoghar: अलग- अलग स्थानों में हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गये। जरमुंडी थाना क्षेत्र के सहारा गांव के पास ऑटो पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल का नाम मोहनपुर थाना क्षेत्र घोरमारा बांक निवासी राजीव रंजन है। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर छुट्टी दे दी गई है।

घटना के संबंध में राजीव रंजन ने बताया कि वह दुमका गया था। वहां से लौटने के क्रम में ऑटो रिजर्व कर घर आ रहा था। उसी क्रम में सहारा गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
जिससे वह घायल हो गया उपरांत फोन कर परिजनों को जानकारी दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।
वहीं अन्य घटना में बिहार के बांका जिला के कटोरिया निवासी बोधलाल किस्कू, देवघर के मनोज कुमार, प्रीति देवी और नगर थाना क्षेत्र के सलौनाटांड़ निवासी नवीन कुमार के नाम शामिल हैं।


