
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके के चकाई मुख्य मार्ग पर खोरीपानन के पास अनियंत्रित बोलेरो ने एक टोटो में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में टोटो पर सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना को लेकर जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि भंगिया देवी, चांदनी कुमारी, अनिल राय सभी टोटो पर सवार होकर देवघर मार्केटिंग के लिए आ रहे थे। उसी दौरान अनियंत्रित बोलेरो ने टोटो में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे गर्भवती भंगिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

घटना के बाद भाग रहे बोलेरो वाहन को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इधर घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


