
Deoghar News : अलग-अलग सड़क हादसों में तीन महिला शिक्षिका सहित सात लोग घायल हो गए हैं। एक हादसे में जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधरीगादर गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में बाइक दो भाई घायल हो गया।

घटना के संबंध में गादी माधवपुर गांव निवासी रतन वर्मा ने बताया कि वह अपने भाई जितेन्द्र वर्मा के साथ बाइक से देवघर से अपने घर जा रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने असंतुलित होकर बाइक में धक्का मार दिया। इस हादसे में दोनों भाई बाइक से गिरकर घायल हो गए।

वहीं एक अन्य हादसे में जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधरीगादर गांव के पास आटो पलट जाने से उसपर सवार तीन महिला शिक्षिकाएं घायल हो गयी हैं। घटना के संबंध में नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान मोहल्ला निवासी सुनीता सिंह ने बताया कि वह वे लोग बिहार के बसबुटिया स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। चुनाव डयूटी में गयी थी।
वहां से लौटने के क्रम में आटो पलट गया। इस हादसे में सुनीता सिंह के अलावा देवघर निवासी गीतांजलि कुमारी व जसीडीह निवासी अंजू कुमारी घायल हो गए।
बताया जाता है कि घटना में अंजू कुमारी को गंभीर चोट लगी है। वहीं सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बलियाडाबर गांव के पास दो बाइक के बीच हुए टक्कर में एक युवक घायल हो गया है। घायल अंग्रेज यादव के भाई रोहित यादव ने बताया कि वह बाजार से घर लौट रहा था।
इस दौरान एक अज्ञात बाइक चालक ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक से गिरकर अंग्रेज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद दूसरे बाइक का सवार गाड़ी लेकर मौके पर से फरार हो गया।
वहीं नगर थाना क्षेत्र के हिंदी विद्यापीठ के पास टोटो से धक्का लगने से एक बुजुर्ग घायल हो गया। घायल गणेश मांझी सीमावर्ती बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव का रहने वाला है। घायल की मानसिक हालत ठीक नहीं है।


