पटना: कोरोनावायरस संक्रमण (CoronaVirus Infection) का शिक्षा पर बुरा असर पड़ा है। इसे देखते हुए नालंदा खुला विश्वविद्यालय (NOU) ने अपने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नामांकन में छात्र-छात्राओं को सुविधाएं दी हैं।

विश्वविद्यालय ने इंटरमीडिएट (Intermediate) से लेकर स्नाताकोत्तर (Post Graduate) स्तर तक के 105 पाठ्यक्रमों (Courses) में आज से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ किया है। इनमें परंपारिक (Convetional) के साथ-साथ व्यावसायिक (Vocational) पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। नामांकन में लड़कियों को फीस में 25 फीसद की विशेष छूट दी जा रही है।
विवि की वेबसाइट से लें अधिक जानकारी

नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि नामांकन आनलाइन के साथ-साथ एनओयू के विस्कोमान भवन (पटना) स्थित विवि के काउंटर पर भी होगा। नामांकन के विशेष जानकारी के लिए अभ्यर्थी नालंदा खुला विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.nou.ac.in/www.nalandaopenuniversity.com पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
- Deoghar: 15 दिन तक बिजली का काम करने के बाद पैसा मांगने पर मिस्त्री समेत चार से मारपीट
- Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन गंभीर
- दुर्गा पूजा को लेकर Deoghar शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील
- नवरात्र का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना से दूर होते हैं भय और बाधाएं
- Greater Noida में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस



