
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के छत्तीसी शिवपुरी कॉलोनी निवासी एक 52 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम बबीता देवी है। वह घर पर अकेली रहती थी।

मृतका के पति बेंगलुरु में इंजीनियर है और दोनों बेटे भी पिता के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

बताया जाता है कि शनिवार की रात 10बजे के बाद से रविवार कि शाम तक परिजनों द्वारा फोन किए जाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर आसपास के रिश्तेदार ने उनके घर खिड़की से झांक कर देखा तो उसे फांसी के फंदे से झूलता पाया।
इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते नगर पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद घर का ताला तोड़कर उसे फांसी के फंदे से उतरा गया।
वहीं इसकी जानकारी उनके पति और बच्चे को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।


