
Madhupur: मधुपुर स्टेशन रेलवे साइडिंग के निकट अप रेलवे ट्रैक के किनारे से गुरुवार को रेल पुलिस ने एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है । युवक के जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान रेल पुलिस ने किया है।

रेल थाना प्रभारी बृजनंदन ठाकुर ने बताया कि मृतक युवक की पहचान बिहार के जमुई जिला अंतर्गत लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सलोन गांव निवासी सुरेश हॉसदा के रूप में की गई है । युवक के पास से चितरंजन से जमुई तक का रेलवे टिकट भी मिला है । उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन से गिरने से उसके सिर पर चोट लगने पर उसकी मौत हुई है ।

घटना रात की है । सफर के दौरान युवक ट्रेन से गिर गया है । घटना की सूचना मृतक युवक के परिजनों को दे दी गई । पंचनामा कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया है। इस मामले में रेल पुलिस मधुपुर जीआरपी थाने में यूडी केस दर्ज की है । रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


