
Deoghar News : देवघर नगर थाना इलाके की रहने वाली एक अविवाहित 16 वर्षीय नाबालिग ने सदर अस्पताल में सात माह के शिशु को जन्म दिया। इसकी चर्चा दिनभर सदर अस्पताल में होती रही।

जानकारी मिलते ही बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम सदर अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है।

बताया जाता है कि नाबालिग अपनी मां के साथ मंगलवार की सुबह छह बजे के आसपास सदर अस्पताल पहुंची।
उपरांत उसे डॉक्टर ने देखने के बाद लेबर रूम में भर्ती कर दिया। कुछ घंटे बाद ही नाबालिग ने एक सात माह के लड़के को जन्म दिया।
बच्चा कमजोर रहने के कारण उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि नाबालिग और उसकी मां ने शिशु को रखने से इंकार कर दिया है।
जिसे लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और चाइल्ड लाइन को दे दी गयी है।
पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि आखिर किसने नाबालिग के साथ ऐसी करतूत की है।
वहीं परिजन कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं


