
Deoghar : देवगहर नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने घरेलू विवाद के दौरान ब्लेड से अपने दोनों हाथ जख्मी कर लिए। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए तत्काल देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

मिली जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद से आहत होकर किशोरी ने यह कदम उठाया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किए जाने के बाद उसकी स्थिति सामान्य पाई गई, जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया।

घटना की सूचना सदर अस्पताल प्रबंधन ने स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किन परिस्थितियों में किशोरी ने यह कदम उठाया। फिलहाल किशोरी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


