
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना में एक 17 वर्षीय किशोरी को अपहरण करने व जबरन मांग में सिंदूर भरने का मामला दर्ज किया गया है।

दर्ज मामले में थाना क्षेत्र के जनाकी गांव निवासी रंजीत झा सहित अज्ञात को आरोपित बनाया गया है। जिक्र है कि किशोरी घर से निकलकर कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के क्रम में स्वजनों को पता चला कि रंजीत झा नामक युवक ने अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ उसका अपहरण कर जबरन मांग में सिंदूर डाल दिया है और उसे कहीं छिपा कर रखा है।

ग्रामीणों के साथ मिलकर जब दबाव बनाया गया तो आरोपित पक्ष की ओर से किशोरी को पहुंचा देने का भरोसा दिलाया। लेकिन, अभी तक किशोरी घर नहीं पहुंची है। स्वजनों ने किशोरी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की आशंका व्यक्त की है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


